लेटेस्ट न्यूज़
युवक की मौत को लेकर परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, पुलिस से न्याय की लगाई गुहार। | कालाढूंगी के अटल आदर्श विद्यालय में हंगामा: पानी की टंकी की गंदगी और टॉयलेट की कमी पर निरीक्षण टीम और प्रिंसिपल के बीच तीखी बहस | देहरादून में बड़ा हादसा: मोहब्बेवाला में ईंटों से भरा बेकाबू ट्रक गर्ल्स हॉस्टल में घुसा, टला बड़ा टल गया खतरा | फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन, हरियाणा के बाद अब उत्तराखंड की जिम्मेदारी | आंखों पर बांधी पट्टी और फैलाया डर: मोबाइल जागरूकता कार्यक्रम में रोए बच्चे, शिक्षा विभाग ने स्कूल को भेजा नोटिस | किच्छा स्ट्रांग रूम के बाहर देर रात हाईवोल्टेज ड्रामा: छह मतपेटियां बदलने की आशंका पर हंगामा, कांग्रेस प्रत्याशी और पुलिस में नोकझोंक |

प्रियंका गांधी की जनसभा में एक लाख से अधिक लोग ।

देहरादून- उत्तराखंड कांग्रेस ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की चुनावी जनसभा में एक लाख से अधिक लोगो की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है। प्रदेश कांग्रेस संगठन उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी ने बताया कि प्रियंका गांधी 13 अप्रैल को पहले रामनगर फिर रुड़की में दोनों संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगी।

इसके लिए पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है, विभिन्न नेताओं को रैली के प्रबंध की जिम्मेदारी दी गई है। संबंधित संसदीय क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्रों से लोग यहां पहुंचेंगे। इन रैलियों के जरिए पार्टी पूरे प्रदेशभर में संदेश देने का प्रयास करेगी। इसमें प्रदेश के सभी प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे। आपको बता दे की कांग्रेस ने रामनगर और रुड़की में प्रस्तावित स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी की रैली के लिए दोनों जगह एक एक लाख की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है।

बाइट- मथुरा दत्त जोशी, प्रदेश संगठन उपाध्यक्ष, कांग्रेस

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime