लेटेस्ट न्यूज़
रामनगर नगर पालिका में कमिश्नर दीपक रावत का औचक छापा: स्टोर में मिला भारी हिसाब-किताब, ईओ का वेतन रोका और मुकदमे के आदेश | उत्तराखंड: राहत भरी खबर; केदारनाथ यात्रा फिर हुई शुरू, चीरबासा में रास्ता साफ होने के बाद गौरीकुंड से पैदल यात्रियों की आवाजाही बहाल | डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में बड़ा बवाल: समर्थन देने पहुंचे कांग्रेसी गिरफ्तार, एनएसयूआई पर कार्रवाई को लेकर संग्राम | उत्तरकाशी में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन: कालिंदी ट्रेक पर फंसे 29 पर्वतारोही सुरक्षित बाहर निकाले गए, CM धामी ने ली स्थिति की जानकारी | उत्तराखंड में दो बड़ी घटनाएं: रामनगर में रिजॉर्ट में बच्ची से छेड़छाड़, लालकुआं में ब्लैकमेलिंग से तंग आकर महिला की आत्महत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार | रुड़की में दर्दनाक सड़क हादसा: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार कार की टक्कर से ई-रिक्शा सवार 3 की मौत, 10 घायल |

डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में बड़ा बवाल: समर्थन देने पहुंचे कांग्रेसी गिरफ्तार, एनएसयूआई पर कार्रवाई को लेकर संग्राम

डीएवी कॉलेज में बवाल

देहरादून: राजधानी के प्रतिष्ठित डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव के दौरान माहौल पूरी तरह गरमा गया है। मंगलवार को चुनाव के दिन प्रत्याशियों के समर्थन में पहुंचे कई वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कॉलेज के मुख्य द्वार पर मतदान के लिए आने वाले छात्रों के प्रवेश पत्रों की कड़ी जांच की जा रही है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था नियंत्रित रहे।

एनएसयूआई नेताओं के खिलाफ कार्रवाई बना विवाद की जड़
सोमवार रात को एनएसयूआई छात्र नेताओं के खिलाफ जारी वारंट और संभावित गिरफ्तारियों के विरोध में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहर में उग्र प्रदर्शन किया। रात के वक्त कार्यकर्ता जुलूस निकालकर एसएसपी आवास पहुंचे और वहां धरने पर बैठ गए। पुलिस कार्रवाई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई, जिसके बाद पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।

सरकार के इशारे पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों और छात्र नेताओं का आरोप है कि डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई की भारी जीत तय मानी जा रही है। इसी से बौखलाकर भाजपा सरकार के इशारों पर एनएसयूआई से जुड़े छात्र नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह सब सुनियोजित तरीके से चुनाव के माहौल को प्रभावित करने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बाधित करने का प्रयास है।

अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सौरभ सेमवाल ने मीडिया से बातचीत में बताया कि एनएसयूआई छात्र नेता विनीत प्रसाद भट्ट उर्फ ‘बंटू भैया’ के खिलाफ अचानक वारंट और गिरफ्तारी जैसी कार्रवाई की जा रही है, जो पूरी तरह पुलिस के राजनीतिक दबाव में होने का प्रमाण है। इस प्रकार की दमनकारी कार्रवाइयों से छात्र समुदाय और समर्थकों में भारी रोष व्याप्त है।

देर रात तक गर्माई रही दून की राजनीति
एसएसपी आवास पर धरने के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। इसके बाद देर रात तक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और एनएसयूआई नेताओं का तांता लगा रहा। कांग्रेस नेत्री ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास की ओर भी कूच करने का प्रयास किया। एनएसयूआई नेता सिद्धार्थ अग्रवाल ने बताया कि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कांग्रेस भवन में भी डटे रहे, जिससे पूरी रात दून की राजनीति में उबाल रहा।

 

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *