लेटेस्ट न्यूज़
युवक की मौत को लेकर परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, पुलिस से न्याय की लगाई गुहार। | कालाढूंगी के अटल आदर्श विद्यालय में हंगामा: पानी की टंकी की गंदगी और टॉयलेट की कमी पर निरीक्षण टीम और प्रिंसिपल के बीच तीखी बहस | देहरादून में बड़ा हादसा: मोहब्बेवाला में ईंटों से भरा बेकाबू ट्रक गर्ल्स हॉस्टल में घुसा, टला बड़ा टल गया खतरा | फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन, हरियाणा के बाद अब उत्तराखंड की जिम्मेदारी | आंखों पर बांधी पट्टी और फैलाया डर: मोबाइल जागरूकता कार्यक्रम में रोए बच्चे, शिक्षा विभाग ने स्कूल को भेजा नोटिस | किच्छा स्ट्रांग रूम के बाहर देर रात हाईवोल्टेज ड्रामा: छह मतपेटियां बदलने की आशंका पर हंगामा, कांग्रेस प्रत्याशी और पुलिस में नोकझोंक |

युवक की मौत को लेकर परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, पुलिस से न्याय की लगाई गुहार।

युवक की मौत

चमोली:  थराली में एक युवक की संदिग्ध मौत का मामला अब फिर से सवालों के घेरे में है। आखिर 30 वर्षीय दीपक गिरी की मौत कैसे हुई? क्या यह महज एक हादसा था या फिर मामला हत्या का है? मृतक के परिजन अब इन सवालों के जवाब मांग रहे हैं। परिजनों ने पुलिस अधीक्षक चमोली को शिकायत भेजकर दोबारा जांच, प्राथमिकी और कानूनी कार्रवाई की मांग की है

शिकायत में बताया गया है कि 8 मई 2026 को उसके भाई दीपक गिरी, उम्र करीब 30 वर्ष, अपने कुछ साथियों के साथ वाहन से देवलकोट क्षेत्र की ओर गया था। परिजनों के अनुसार, रास्ते में दीपक ने फोन पर अपने परिजनों को बताया था कि वह अपने साथियों के साथ बारात में जा रहा है और बाद में घर लौटेगा।

दीपक देर रात तक घर नहीं पहुंचा, इसके बाद परिजनों को सुबह सूचना मिली कि देवलकोट क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। परिजन मौके पर पहुंचे तो दीपक मृत अवस्था में मिला। परिजनों का आरोप है कि दीपक के शरीर पर चोट के निशान थे और घटना को लेकर कई सवाल खड़े हुए।

परिजनों ने यह भी आरोप लगाया गया है कि स्थानीय स्तर पर मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई। मृतक के भाई ने पुलिस अधिकारियों से मामले की दोबारा जांच कराने, घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ करने तथा यदि हत्या की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है, परिजनों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।

इस संबंध में दूरभाष पर हुई वार्ता में थानाध्यक्ष थराली विनोद चौरसिया ने बताया कि इस मामले में कर्णप्रयाग पुलिस के उच्च अधिकारीयों के द्वारा जांच की गई है, जिसकी जांच रिपोर्ट आ गई है और परिजनों को भी इस संबंध में जानकारी दी गई है।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स