उत्तराखंड में मानसूनी कहर जारी: देहरादून समेत 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मानसूनी बारिश

देहरादून: उत्तराखंड में मानसूनी बारिश का दौर लगातार जारी है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी देते हुए राजधानी देहरादून, बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। संभावित आपदा से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन विभाग पूरी तरह सतर्क मोड पर है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

हाथीबड़कला में सबसे ज्यादा 116 मिमी बारिश दर्ज
पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश हुई है। अकेले देहरादून के हाथीबड़कला क्षेत्र में 116 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। रायसी और थल में नदियां इस समय चेतावनी स्तर के करीब बह रही हैं, जिससे स्थानीय प्रशासन की चिंताएं बढ़ गई हैं।

यातायात और चारधाम यात्रा की स्थिति
चारधाम यात्रा मार्ग: फिलहाल सभी चारधाम यात्रा मार्ग और प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए खुले हुए हैं।

सड़क बहाली कार्य: मानसून के दौरान अब तक बंद हुई 1700 से अधिक सड़कों को युद्धस्तर पर खोलकर यातायात सुचारू किया जा चुका है।

संवेदनशील इलाकों की पहचान और प्रशासन की अपील
संभावित भूस्खलन और आपदाओं से बचाव के लिए प्रशासन अब तकनीक का सहारा ले रहा है। सैटेलाइट इमेजरी की मदद से पिथौरागढ़, चमोली और उत्तरकाशी के अति-संवेदनशील इलाकों की पहचान कर ली गई है।

आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव विनोद कुमार सुमन ने नागरिकों और पर्यटकों से विशेष अपील की है:

“मौसम विभाग की एडवाइजरी का पूरी तरह पालन करें। बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा करने से बचें। सफर के दौरान गदेरे (नालों) और फिसलन वाली जगहों से खास तौर पर दूरी बनाए रखें।

 

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स