देहरादून में मूसलाधार बारिश का कहर: कारगी ग्रांट में ढहे दो दुकान और एक मकान

Dehradun

 देहरादून :उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। राजधानी देहरादून में देर रात से लेकर सुबह तक हुई मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। बारिश के कारण बंजारावाला चांचक चौक के समीप स्थित मुस्लिम बस्ती कारगी ग्रांट (बिस्मिल्लाह चौक) में दो दुकानें और एक घर अचानक ढह गए। इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों में गहरी दहशत फैल गई। हालांकि, समय रहते लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए अपना सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा लिया।

सोमवार को भारी बारिश का ‘ऑरेंज’ और ‘येलो’ अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, आज राज्य के अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कई जिलों के लिए चेतावनी जारी की है:

ऑरेंज अलर्ट: देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत जिलों के कुछ हिस्सों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

येलो अलर्ट: उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, पौड़ी, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर जिलों में भी कई स्थानों पर गरज के साथ बिजली चमकने और तेज दौर की बारिश का येलो अलर्ट है।

प्रशासन और मौसम वैज्ञानिकों की अपील
लगातार हो रही बारिश को देखते हुए मौसम वैज्ञानिकों और जिला प्रशासन ने नागरिकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और संवेदनशील तथा भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में जाने से परहेज करने की सलाह दी गई है।

 

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *