हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र से एक राहत भरी खबर सामने आई है। वर्षों से पानी की भारी किल्लत का सामना कर रहे हजारों परिवारों को अब राहत मिलने की उम्मीद जगी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल के चलते इस दिशा में एक बड़ी योजना पर तेजी से काम शुरू हो चुका है।
40 हजार परिवारों को मिलेगा सीधा फायदा
बनभूलपुरा क्षेत्र में करीब 40 हजार परिवार लंबे समय से पेयजल संकट से जूझ रहे थे। खासकर गर्मियों के मौसम में यह समस्या और गंभीर हो जाती थी। अब सरकार द्वारा शुरू की गई इस नई योजना से इन सभी परिवारों को नियमित और पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।
जमरानी बांध से शुरू हुई नई योजना
इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत जमरानी बांध से पानी की सप्लाई सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए इलाके में नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य तेजी से जारी है। जगह-जगह जेसीबी मशीनों की मदद से खुदाई कर पाइपलाइन डाली जा रही है, जिससे जल्द से जल्द परियोजना को पूरा किया जा सके।
तेजी से चल रहा है पाइपलाइन बिछाने का काम
स्थानीय स्तर पर काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है। प्रशासन और संबंधित विभाग लगातार निगरानी कर रहे हैं ताकि योजना तय समय सीमा में पूरी हो सके। भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष (अल्पसंख्यक) नवाब मजहर नईम ने जानकारी देते हुए बताया कि पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू हो चुका है और इसे जल्द पूरा करने का लक्ष्य है।
ये भी पढ़े : धामी सरकार के 4 साल पूरे, ‘चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम का भव्य आगाज
स्थानीय लोगों में जगी उम्मीद
इस योजना के शुरू होने से बनभूलपुरा के लोगों में खुशी और उम्मीद दोनों देखने को मिल रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि अगर यह योजना समय पर पूरी हो जाती है, तो उनकी सबसे बड़ी समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी।



