लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

उत्तराखंड के कई स्थानों में भारी बारिश का यलो अलर्ट

उत्तराखंड के कई स्थानों में  आज भारी बारिश की संभावना है। माैसम विभाग ने बागेश्वर में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादनू , नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ के कुछ स्थानों में भी हल्की बारिश की संभावना है।

यमुनोत्री घाटी में रातभर बारिश होती रही सुबह थमी। बारिश के चलते यमुनोत्री हाईवे जगह-जगह मलबा और बोल्डर आने से बंद है।  जिसके कारण श्रद्धालुओं के वाहन भी जगह-जगह फंसे हुए हैं।

उधर फूलचट्टी जानकीचट्टी के बीच कृष्णा चट्टी के पास पांचवें दिन भी बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं हो सकी। इससे जिसके चलते श्रद्धालुओं के साथ ही स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। टीम कृष्णा चट्टी के पास बड़े वाहनों के लिए सड़क बनाने में लगी हुई है।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime