बदरीनाथ: प्रसिद्ध धाम बदरीनाथ में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। तप्त कुंड में स्नान कर रही राजस्थान की दो बुजुर्ग महिला यात्रियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। स्नान के दौरान दोनों महिलाएं कुंड के भीतर अचेत (बेहोश) अवस्था में मिलीं।
मृतक महिलाओं के नाम: प्रेमा देवी (63 वर्ष, पत्नी मदन) और रामू देवी (71 वर्ष, पत्नी अमर)
निवासी: राजस्थान
घटना का समय: आज सुबह करीब 5:00 बजे
स्थान: बदरीनाथ धाम स्थित तप्त कुंड
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
थाना प्रभारी महादेव उनियाल ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा सुबह तड़के करीब पांच बजे हुआ। जब दोनों महिलाएं तप्त कुंड में स्नान कर रही थीं, तो वे अचानक कुंड के अंदर बेहोश हालत में पाई गईं।
वहां मौजूद लोगों और पुलिस की मदद से दोनों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। पुलिस इस अचानक हुई घटना के कारणों की जांच में जुट गई है।



