लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

राज्य में गर्मी बढ़ने के साथ ही फिर बढ़ी बिजली की मांग ।

उत्तराखण्ड़- प्रदेश में गर्मी के साथ-साथ बिजली की मांग में भी वृद्धि हो रही है। 2022 के बाद, इस साल फिर अप्रैल माह में बिजली की मांग ने 4.7 करोड़ यूनिट का आंकड़ा पार किया है। जबकि केवल 3.3 करोड़ यूनिट तक ही बिजली उपलब्ध है। यूपीसीएल बाजार से बिजली खरीद रहा है। पिछले साल भी अप्रैल में इस तरह का स्थिति देखने को मिला था। लेकिन उत्तराखंड में बिजली उत्पादन में वृद्धि होने से यहाँ बिजली की उपलब्धता में सुधार देखने को मिल रहा है। पिछले साल अप्रैल माह में मौसम ने ऊर्जा निगम का साथ दिया था, जिसके चलते बिजली की अधिकतम मांग पूरे महीने में केवल 29 अप्रैल को 4.4 करोड़ यूनिट तक पहुंची थी।

इस साल फिर गर्मी के सितम के बीच बिजली की मांग में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। 23 अप्रैल को बिजली की मांग 4.7 करोड़ पर पहुंच गई है। 2022 में बिजली की मांग का ट्रेंड कुछ ऐसा ही था। इतनी बिजली के सापेक्ष राज्य व केंद्रीय कोटे से यूपीसीएल के पास करीब 3.3 करोड़ यूनिट बिजली ही उपलब्ध है। बाकी बिजली यूपीसीएल बाजार से खरीद रहा है। यूपीसीएल प्रबंधन के मुताबिक दिन में अभी बिजली अपेक्षाकृत कम दामों पर उपलब्ध हो रही है। लिहाजा फिलहाल कहीं आधिकारिक तौर पर बिजली कटौती नहीं की जा रही है। उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड का राज्य में बिजली उत्पादन फिलहाल बढ़ गया है। अब यूजेवीएनएल 1.2 करोड़ से 1.3 करोड़ यूनिट तक बिजली मिल रही है।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime