लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

30 सितंबर तक बिगड़ा रहेगा मौसम, आज कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

कई दिनों से चटख धूप के चलते पड़ रही गर्मी से बुधवार को हुई बारिश ने राहत दी जो आज भी जारी है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार 30 सितंबर तक प्रदेश में विभिन्न जिलों में बारिश की संभावना बनी रहेगी। जबकि आज बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जबकि देहरादून, हरिद्वार समेत अन्य जिलों में जगह-जगह तीव्र बारिश होने के आसार हैं।

देहरादून में कई दिनों से चटक धूप के चलते सितंबर में पिछले कई सालों के तापमान के रिकार्ड टूट गए। लेकिन बुधवार को मौसम ने करवट ली। सुबह से ही आसमान में बादल दिखाई देने लगे। दोपहर करीब एक बजे घनघोर बादल छाने के बाद  बारिश हुई। करीब दो मिलीमीटर बारिश से मौसम सुहाना हो गया। इससे एक दिन पहले मुकाबले अधिकतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 33.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime