लेटेस्ट न्यूज़
सांसद निधि से मिली 30 लाख की अंतिम यात्रा बस, रुड़की के लोगों को मिलेगी बड़ी राहत | उत्तराखंड से सोमनाथ तक निकलेगी ‘बाबा सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का देगी संदेश | 23 मुकदमों वाला शातिर वन अपराधी आखिरकार गिरफ्तार, दो आरे के साथ जंगल में घुसते ही वन विभाग ने दबोचा | सीएम धामी :’जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान से जनता और शासन के बीच बढ़ा विश्वास | देहरादून: धामी कैबिनेट की आज अहम बैठक, ईवी पॉलिसी, शिक्षक तबादला व्यवस्था समेत कई बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर | लखवाड़ बांध परियोजना में बड़ा हादसा टला: बारिश के बीच पहाड़ी दरकी, जेसीबी चालक ने कूदकर बचाई जान |

उत्तराखंड में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज।

देहरादून। देहरादून समेत उत्तराखंड के कई जिलों में आज मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बादलों के कारण आज धूप नहीं आई जिससे ठंडक बढ़ गई है। वहीं एक बार फिर से मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 19 और 20 तारीख को देहरादून समेत 6 जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।

 

मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के अनुसार रविवार को भी कुछ जिलों में बारिश होने की अनुमान है। 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। 19 और 20 फरवरी को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो सकती है।

 

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में हल्की बारिश होने की संभावना है।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स