लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

आज भी देहरादून समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

उत्तराखंड में माैसम खराब बना हुआ है। बागेश्वर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, देहरादून, चमोली, नैनीताल, पिथाैरागढ़ में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं, मसूरी में भारी बारिश से लोग परेशान हो गए हैं। बारिश के बाद शहर में घना कोहरा छाया है। बारिश के बाद पिक्चर पैलेस में भारी भरकम पुश्ता ढह गया। जिससे कई घंटे बाद आवाजाही शुरू हुई। वहीं, किमाड़ी-मसूरी मार्ग पर भी भूस्खलन से कई जगह रास्ता बंद है।
साथ ही कर्णप्रयाग में बुधवार देर रात से तेज बारिश जारी है। बारिश के चलते कर्णप्रयाग नैनीसेन मार्ग आईटीआई के पास बंद हो गया है। यहां पहाड़ी से भारी मात्रा में भूस्खलन होने से मलबा आया है, जिससे घरों को भी नुकसान पहुंचा है।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime