लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

नहीं माने ग्रामीण, वार्ता करने पहुंचे तहसीलदार लौटे बैरंग

भिलंगना ब्लाॅक में सीमांत क्षेत्र गेेंवाली में 10 सूत्री मांग को लेकर अनशन पर बैठे ग्रामीणों से वार्ता करने पहुंचे घनसाली तहसीलदार हरीश जोशी को बैरंग लौटना पड़ा। तहसीलदार ने ग्रामीणों से समस्याओं के निराकरण के लिए एक सप्ताह का समय मांगते हुए अनशन समाप्त करने को कहा, लेकिन वे नहीं माने।अनशनकारियों ने दोहराया कि जब जिलाधिकारी आपदा से हुए नुकसान का निरीक्षण करने आएंगे वह तभी अनशन स्थगित करेंगे।

गेंवाली के ग्रामीणों को मनाने के लिए सोमवार को बालगंगा तहसीलदार बिरम सिंह पंवार भी पहुंचे थे, लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें भी बैरंग लौटा दिया था। अनशन पर बैठे प्रधान किशन दास और पूर्व प्रधान बचन सिंह रावत ने कहा कि गेेंवाली क्षेत्र में आपदा से मची तबाही से ग्रामीण परेशान हैं। तहसील प्रशासन सीमांत क्षेत्र की कोई सुध नहीं ले रहा है। अनशनकारियों के समर्थन में हरेंद्र सिंह, सूरत सिंह, जशोदा देवी, अमरदेई, नैना देवी, देवेंद्र सिंह और सावन सिंह क्रमिक अनशन पर रहे।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime