लेटेस्ट न्यूज़
उत्तराखंड: आईआईटी रुड़की का दीक्षांत समारोह संपन्न, एनएसए अजीत डोभाल और सीडीएस जनरल सुब्रमणि ने छात्रों को बांटी डिग्रियां | मसूरी के रेस्टोरेंट में खूनी झड़प: हरियाणा के युवकों ने मचाया तांडव, लाठी-डंडों से हमला; पुलिस जांच में जुटी | ऋषिकेश: नीम बीच के पास गंगा में डूबा दिल्ली का युवक, तेज बहाव के बीच एसडीआरएफ और जल पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी | नंदा देवी बड़ी जात यात्रा: वेदनी से देव डोलियां और चौसिंगा खाड़ू आगे बढ़े, एक डोली लौटी वापस | अंकिता भंडारी हत्याकांड के चार साल पूरे: न्याय की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे लोग, गांधी पार्क में बनाई गई मानव श्रृंखला | देहरादून रेलवे स्टेशन पर सघन जांच अभियान: ट्रेनों में खानपान की गुणवत्ता परखी, धूम्रपान करने वालों पर लगा जुर्माना |

एआरटीओ कार्यालय में विजिलेंस का छापा, तीन हजार की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

उत्तराखंड के कोटद्वार में एआरटीओ कार्यालय में आज विजिलेंस की टीम ने छापा मारा। टीम विजिलेंस ने भ्रष्टाचार के आरोप में वरिष्ठ सहायक एआरटीओ महेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ जारी है। कर्मचारी पर तीन हजार रुपये की रिश्वतखोरी का आरोप है।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने ट्रक का चालान कर चालक से सात हजार रुपये लिए जबकि कटी हुई रसीद में चार हजार रूपये ही लिखे गए थे। विजिलेंस ने आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

सूत्रों के अनुसार वरिष्ठ सहायक महेन्द्र सिंह के खिलाफ लंबे समय से शिकायत मिल रही थी। इस पर विजिलेंस ने ट्रैप टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिसके बाद आज टीम माैके पर पहुंची।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime