लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

मुख्य सचिव से मिले उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा अध्यक्ष बॉबी पंवार, विभिन्न जनहित मुद्दों पर रखी मांगें

देहरादून।उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने सोमवार को सचिवालय में मुख्य सचिव आनंद वर्धन से मुलाकात कर हाल ही में राज्य सरकार द्वारा आउटसोर्स और संविदा नियुक्तियों पर रोक लगाने के फैसले के लिए आभार जताया। पंवार ने कहा कि यह कदम राज्य के बेरोजगार युवाओं के हित में है और इससे पारदर्शी भर्ती प्रक्रियाओं का मार्ग प्रशस्त होगा।

बैठक के दौरान बॉबी पंवार ने हाल ही में बढ़ाई गई विद्युत दरों को जनता पर अतिरिक्त बोझ बताते हुए इसमें तत्काल कटौती करने की मांग की। साथ ही जल जीवन मिशन के तहत घटिया गुणवत्ता के कार्यों के कारण विभिन्न क्षेत्रों में उत्पन्न जलापूर्ति समस्याओं पर चिंता जताते हुए एक उच्चस्तरीय जांच समिति गठित करने की मांग रखी।

पंवार ने उर्जा निगमों में वरिष्ठ अधिकारियों को लगातार सेवा विस्तार दिए जाने की परंपरा पर भी सवाल उठाए। उन्होंने विभागों में नई नियुक्तियों को प्राथमिकता देने और युवा अधिकारियों को अवसर देने की आवश्यकता पर बल दिया।

मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि सभी मांगों पर गंभीरता से विचार कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स