लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

उत्तराखण्ड़ के सीएम धामी केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात सीएम, जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए वन भूमि हस्तांतरण का अनुरोध ।

राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात की और जौलीग्रांट एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए वन भूमि हस्तांतरण  कराने का अनुरोध किया। उन्होंने यह भी कहा कि गैर वानिकी परियोजनाओं के लिए वन भूमि हस्तांतरण के प्रस्तावों पर अनुमोदन दिया जाए। सीएम धामी ने केंद्रीय वन मंत्री को बताया कि वर्तमान में जौलीग्रांट एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का काम चल रहा है। इसके लिए 87.0815 हेक्टेयर वन भूमि का हस्तांतरण किया जाना है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए जौलीग्रांट के आसपास के क्षेत्रों की कुल 96.2182 हेक्टेयर भूमि में से 87.0815 हेक्टेयर भूमि वन विभाग की अधिग्रहण की जानी है।

 

इस मसले पर हाईकोर्ट से सरकार के पक्ष में फैसला आ चुका है। जिसके बाद भूमि हस्तांतरण में किसी तरह की कठिनाई नहीं है। सीएम ने यह भी कहा कि वर्तमान में जौलीग्रांट एयरपोर्ट से काठमांडू (नेपाल) के लिए वायुयान सेवा संचालित किए जाने के लिए निविदा की कार्यवाही पूरी की जा चुकी है। जिसे देखते हुए जौलीग्रांट एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का दर्जा देने की कार्यवाही की जानी है। भूमि अधिग्रहण एवं कब्जे की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण जौलीग्रांट एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का काम शुरू कर देगा।

 

सीएम ने यह भी कहा कि रुद्रप्रयाग जिले के विधानसभा क्षेत्र केदारनाथ के तहत चोपता (तल्लानागपुर) में वर्ष 2014 से राजकीय पॉलिटेक्निक चोपता का संचालन किराए के भवन में किया जा रहा है। इसके भवन के निर्माण के लिए राजस्व ग्राम कुंडा दानकोट में चयनित 2 हेक्टेयर वन भूमि का हस्तांतरण किया जाए।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime