कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य जीतने वाली उन्नति शर्मा का देहरादून में भव्य स्वागत

COMMOMWEALTH

देहरादून: 2026 राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाली जूडो खिलाड़ी उन्नति शर्मा का बुधवार को देहरादून पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स की महिला 63 किलोग्राम भार वर्ग स्पर्धा में उन्नति ने दक्षिण अफ्रीका की स्काई नोएस्टर (Skye Knoester) को इप्पोन से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया।

देहरादून पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया गया। इसके बाद डिफेंस कॉलोनी स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में विद्यालय परिवार ने उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उनका स्वागत किया और उनकी उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।

समारोह में वक्ताओं ने कहा कि उन्नति शर्मा की सफलता कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे उन्नति की उपलब्धि से प्रेरणा लें और खेलों के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का लक्ष्य निर्धारित करें।

विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास जताया कि उन्नति शर्मा भविष्य में भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत के लिए पदक जीतकर देश और उत्तराखंड का नाम रोशन करेंगी।

 

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *