लेटेस्ट न्यूज़
उत्तराखंड चुनाव को लेकर कांग्रेस हाईकमान एक्टिव, खरगे-राहुल गांधी ने प्रदेश के दिग्गज नेताओं के साथ किया मंथन | चारधाम हेली सेवा पर संकट! को-पायलट अनिवार्य करने के DGCA के फैसले का ऑपरेटरों ने किया विरोध, सोमवार से बंद होगी चार्टर्ड उड़ानें | देहरादून में पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत और सोनिया आनंद रावत के खिलाफ गंभीर आरोप, एसएसपी से शिकायत कर जांच की मांग | निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र |
300x250 (Top)

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने शूटर मनु भाकर को किया सम्मानित

केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने पेरिस ओलंपिक में दो पदक जीतकर इतिहास रचने वाली निशानेबाज मनु भाकर को सम्मानित किया है। सोनोवाल ने मनु, उनकी मां सुमेधा भाकर और पिता राम किशन भाकर को सम्मानित किया। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री ने मनु को सम्मान के तौर पर 10 लाख रुपये का चेक भी दिया। इसके अलावा मनु के पिता, जो मर्चेंट नेवी में चीफ इंजीनियर के रूप में काम करते हैं, उनको भी ने सम्मानित किया।
साथ ही सोनोवाल ने कहा, ‘आज देश के लोग मनु भाकर पर गर्व महसूस करते हैं। भविष्य में वह देश के लिए कई और पदक जीतने वाली हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है! उनमें क्षमता , समर्पण, प्रतिबद्धता और कड़ी मेहनत भी दिखती है। मुझे विश्वास है कि ईमानदारी और प्रतिबद्धता की महान भावना के साथ मनु भाकर बार-बार चमकेंगी।
वहीं, डबल ओलिंपिक पदक विजेता मनु भाकर कहती हैं, ‘मुझे जो प्यार और सम्मान मिल रहा है, उसके लिए मैं आभार व्यक्त करती हूं। मेरे लिए अब तक का सफर लंबा रहा है। इस खेल में मुझे 8.5 साल हो गए हैं। बचपन से ही मैं लगी हुई थी खेल में। मुझे लगता है कि यह इस पल के लिए मेरी तैयारी का एक हिस्सा था। मुझे लगता है कि मैं इस परिवार का हिस्सा हूं क्योंकि मेरे पिता मर्चेंट नेवी में चीफ इंजीनियर हैं। इस बार मेरा एक ही लक्ष्य था- प्रदर्शन करना क्योंकि टोक्यो ओलंपिक में मेरा प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं था।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime