लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

कस्तूरबा गांधी आवासीय छात्रावास से दो छात्राएं हुईं गायब

रुड़की के सुल्तानपुर स्थित अकबरपुर ऊद गांव स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय छात्रावास से देर रात दो छात्राएं लापता हो गई। सुबह करीब आठ बजे जानकारी मिलने पर परिजन परिसर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। छात्रावास से छात्राएं गायब होने की सूचना पर शिक्षा विभाग में शोर मच गया।

जानकारी के अनुसार, कक्षा नाै और कक्षा 10 की दो छात्राएं संदिग्ध परिस्थिति में लापता हुई हैं। सूचना पर खंड शिक्षा अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों का आरोप है कि आवासीय विद्यालय की वार्डन रात के समय विद्यालय में नहीं रहती है। आवासीय छात्रावास भोजन माता और चौकीदार के भरोसे चल रहा है। लक्सर कोतवाली के एसआई मनोज गैरोला ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। 

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime