पानी में डूबने से ढाई साल की बच्चों की मौत।

दिनेशपुर – आंगन में बने पानी के गड्डे में गिरकर एक ढाई साल के बच्चे की मौत बसंतीपुर गांव निवासी दयाल सरदार का ढाई वर्षीय पुत्र अरब सरदार दोपहर को खेलते घर से अचानक लापता हो गया। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ बच्चें की पूरे गांव में खोजबीन की मगर वह नही मिला। करीब तीन घंटे तक खोजबीन के बाद अरब घर के आंगन में नल के पास बने गड्डे में पड़ा मिला। उसे गांव के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया।

जहां डॉक्टरो ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। बच्चे की मृत्यु के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। अरब दो भाईयों में छोटा था।

बाईट- अर्जुन कुमार पड़ोसी

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime