लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

पौड़ी में हिरण के अवैध शिकार के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

गढ़वाल वन प्रभाग के नागदेव रेंज में पौड़ी मुख्यालय के समीप गडोली में घुरड़ (हिरण) के अवैध शिकार का मामला सामने आया है। वन विभाग की टीम ने एक आरोपी के घर में फ्रिज से पांच किलो मांस बरामद किया है। साथ ही खुर व खाल भी मिली है। टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो आरोपी फरार हैं। मांस, खुर व खाल के सैंपल जांच के लिए वन अनुसंधान संस्थान देहरादून भेज दिए गए हैं। वन विभाग को मुख्यालय पौड़ी के समीप श्रीनगर रोड पर गडोली स्टेट में घुरड़ के अवैध शिकार की सूचना मिली थी। जिस पर वन क्षेत्राधिकारी नागदेव रेंज दिनेश चंद्र नौटियाल के नेतृत्व में एक टीम मौके पर पहुंची। वहां एक आरोपी विजय दनोसी के घर में फ्रिज से पांच किलो मांस मिला। साथ ही खुर व खाल भी बरामद हुई।

जिस पर टीम ने आरोपी साजिद खान उर्फ राजीव निवासी गडोली और नेपाली मूल के तुला बहादुर हाल निवासी गडोली को गिरफ्तार कर लिया। है। जबकि विजय दनोसी निवासी गडोली व प्रमोद भंडारी निवासी सैणीखाल फरार हो गए। चारों आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हिरण की प्रजाति में घुरड़ संकटग्रस्त श्रेणी की है। वन्यजीव संरक्षण के तहत इसका शिकार पूर्णत: प्रतिबंधित है। गडोली में घुरड़ के अवैध शिकार का मामला सामने आया है। विभाग ने मांस, खुर व खाल का सैंपल लेकर जांच के लिए वन अनुसंधान संस्थान भेज दिया है। रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime