लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

श्रीनगर से धारी देवी तक सुरंग से गुजरेगी ट्रेन

श्रीनगर – जीआईएनटीआई श्रीनगर से करीब 10 किमी का ट्रैक पार कर यात्री पहुंचेंगे धारी देवी स्टेशन। यह 10 किमी का ट्रैक सुरंग के अंदर से गुजरेगा और इसका कार्य लगभग 95 प्रतिशत तक पूरा हो गया है।धारी देवी लोगों की पूजनीय हैं। मान्यता है कि मां धारी उत्तराखंड के चारधाम की रक्षा करती हैं।

माता की मूर्ति एक दिन में तीन बार अपना रूप बदलती है। श्रीनगर से धारीदेवी तक नौ किमी. का ट्रैक सुरंग के अंदर है  जबकि 800 मी. से अधिक यहां पर ओपन ट्रैक है। श्रीनगर जीआईएनटीआई मैदान से डुंगरीपंथ धारी देवी तक बनने वाली सुरंग का निर्माण कार्य 95 प्रतिशत से अधिक पूरा हो चुका है। सुरंगों का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद कंक्रीट और पटरी बिछाने का कार्य होगा।

स्टेशन पर तीन पटरियां बनेंगी, जबकि ओपन और सुरंग के अंदर सिंगल पटरियां होंगी। यहां स्टेशन से धारी देवी क्षेत्र, बछणस्यूं, चलणस्यूं पट्टी के 30 हजार से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा। इसके साथ ही यहां से बदरी-केदार जाने के लिए पहुंच भी आसान हो जाएगी। देवप्रयाग से धारीदेवी तक 35 किमी. से अधिकक्षेत्र में रेल करीब 30 किमी. सुरंग के अंदर से गुजरेगी।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime