लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

रायपुर के वैदिक साधन आश्रम गुरुकुल से तीन बच्चे लापता, एडमिशन के लिए चंडीगढ़ से लाए गए थे तीनों

देहरादून। रायपुर स्थित वैदिक साधन आश्रम तपोवन गुरुकुलम से तीन बच्चे गत 13 जून को लापता हो गए। तीनों बच्चों को प्रवेश के लिए तीन जून को चंडीगढ़ के बाल आश्रम से लाया गया था। गुरुकुल के प्रधानाचार्य रविंद्र आर्य की शिकायत पर रायपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

रविंद्र आर्य ने पुलिस को बताया कि गत तीन जून को बाल आश्रम चंडीगढ़ से नीरज कोड़ा अपने साथ तीन बच्चों सूरज (13), विकास (13) और शिवम (10) को लेकर आए थे। तीनों बच्चे मोहाली की ऊधमसिंह कॉलोनी के रहने वाले हैं। कोड़ा ने कहा था कि ये तीनों अब तक किसी स्कूल में नहीं पढ़े हैं, लिहाजा इनकी शुरुआत से ही पढ़ाई होनी है। इस पर रविंद्र आर्य ने कोड़ा से कहा कि गुरुकुल की 11 जून से 22 जून तक गर्मियों की छुट्टी होंगी। ऐसे में सभी बच्चे अपने-अपने घर वापस जा रहे हैं। रविंद्र आर्य ने कोड़ा को भी छुट्टी के बाद ही बच्चों को लाने के लिए कहा। मगर नीरज कोड़ा नहीं माने और बच्चों को छोड़कर वापस चंडीगढ़ चले गए।

जब सभी छात्र घर वापस जाने लगे तो ये बच्चे भी घर जाने की जिद करने लगे। इस पर गुरुकुल के संरक्षक किरन कुमार आर्य ने नीरज कोड़ा से कहा कि ये तीनों बच्चे उनसे बात करना चाह रहे हैं।

मगर, नीरज कोड़ा ने बात करने से इंकार कर दिया। इसे बाद गुरुकुल प्रबंधन ने तीनों बच्चों को समझाया, जिस पर तीनों यहीं रुकने को तैयार हो गए। मगर, 13 जून की सुबह देखा तो तीनों बच्चे गुरुकुल में नहीं थे। प्रबंधन के लोगों ने बच्चों को आसपास के इलाकों में खोजा लेकिन वे कहीं नहीं मिले।

इसके बाद उनके परिवार में भी संपर्क साधने की कोशिश मगर वहां से भी कोई जवाब नहीं आया। एसओ रायपुर प्रदीप नेगी ने बताया कि बच्चों की खोज के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं। पुलिस चंडीगढ़ के बाल आश्रम में भी जांच करेगी। इसके अलावा बच्चों के परिवार वालों से भी संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।

 

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स