लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

महाकुंभ कॉनक्लेव में आज होगा विचारों का मंथन, नैनीताल में जुटेंगी कई हस्तियां

यूपी के प्रयागराज में होने जा रहा महाकुंभ को और दिव्य और भव्य बनाने के लिए नैनीताल में शनिवार को अमर उजाला के साथ यूपी पर्यटन विभाग महाकुंभ कॉन्क्लेव करने जा रहा है।  इसमें धर्मज्ञानी से लेकर डिजिटल ज्ञाता कुंभ की महत्ता और परंपरा पर प्रकाश डालेंगे। नैनीताल के समीप भवाली रोड स्थित जोखिया स्थित स्टरलिंग होटल में कॉन्क्लेव चार चरण में आयोजित किया जाएगा।

आपको बता दें प्रथम सत्र कुंभ आज और कल विषय पर होगा। इस सत्र में कुंभ की महत्ता पर प्रकाश जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी परेश याति, श्रीश्री 1008 डॉ. स्वामी वीरेंद्रानंद गिरि जी महाराज महामंडलेश्वर श्री पंचदस नाम जूना अखाड़ा, नानतिन आश्रम के महंत शंकर,  डॉ. अशोक कुमार, प्रो. अतुल जोशी, जिला युवा कल्याण अधिकारी डॉली तेवतिया डालेंगी। इस सत्र का संचालन केसी सुयाल करेंगे।दूसरा सत्र पर्यावरण और आध्यात्म पर होगा, जिसमें पद्मश्री यशोधर मठपाल, प्रगृति जैन भी मौजूद रहेंगी। इस सत्र का संचालन मिनाक्षी करेंगी। तीसरा सत्र पर्यटन और चुनौतियों पर होगा, जिसे संचालित गिरीश रंजन तिवारी करेंगे। इसमें सांसद अजय भट्ट, पर्यटन अधिकारी, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष, ट्रेवल एसोसिएशन के अध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे। चौथा चरण कुंभ और डिजिटल क्रांति पर होगा, जिसमें अर्पणा भट्ट, वैभव पांडेय, यूट्यूबर, बाइकर्स, कटेंट क्रिएटर से कंचन बात करेंगी।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime