लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

शिक्षा मंत्री के गृहक्षेत्र में बीटेक का मामला वित्त विभाग में अटका

प्रदेश में पॉलीटेक्निक संस्थानों में बीटेक पाठ्यक्रम के संचालन पहला मामला वित्त विभाग में अटका है। वर्तमान शैक्षिक सत्र बीतने को है, लेकिन एआईसीटीई (ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ टेक्निकल एजुकेशन) दिल्ली से अनुमति और उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय की कार्यसमिति के अनुमोदन के बाद भी प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। मामला तकनीकी शिक्षा मंत्री के गृहक्षेत्र स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक नरेंद्र नगर से जुड़ा है।

पॉलीटेक्निक संस्थानों में डिप्लोमा आधारित तकनीकी शिक्षा दी जाती है, लेकिन अब यहां बीटेक के छात्रों को भी पढ़ाने की योजना है। प्रयोग के तौर पर शासन ने पिछले वर्ष नरेंद्र नगर स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक में बीटेक की कक्षाएं शुरू करने के लिए अनुमति जारी की थी। एआईसीटीई की टीम ने संस्थान का भौतिक सत्यापन किया। अनुमति के बाद उत्तराखंड तकनीकी विवि ने पॉलीटेक्निक में विवि के कैंपस संस्थान के रूप में बीटेक शुरू करने के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कराईं। साथ ही विवि की कार्य परिषद ने भी यहां बीटेक पाठ्यक्रमों के संचालन का अनुमोदन कर दिया।

माना जा रहा था कि वर्तमान शैक्षिक सत्र से बीटेक में प्रवेश शुरू होंगे, लेकिन विवि की ओर से सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में बीटेक व अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कई चरणों की काउंसलिंग प्रक्रिया भी पूरी कर ली है और संस्थानों ने प्रवेश भी ले लिए हैं, लेकिन अभी तक नरेंद्रनगर पॉलीटेक्निक में प्रवेश के लिए शासन से अनुमति जारी नहीं हुई है।

नरेंद्र नगर पॉलीटेक्निक परिसर में बीटेक संचालन का मामला वित्त विभाग में अटका है। जल्द ही यहां से अनुमति दिलाने के बाद कैबिनेट में पास करा लिया जाएगा। इसी सत्र से बीटेक में प्रवेश शुरू कराए जाएंगे ।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime