लेटेस्ट न्यूज़
उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सिद्धार्थ साह पहुंचे अल्मोड़ा विधि संकाय, विद्यार्थियों को दिया विशेष व्याख्यान। | अल्मोड़ा में कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान, भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार को घेरा। | देहरादून चाय बागान पर नैनीताल हाई कोर्ट का फैसला, जमीन की बिक्री-ट्रांसफर पर लगी रोक | उत्तराखंड चुनाव को लेकर कांग्रेस हाईकमान एक्टिव, खरगे-राहुल गांधी ने प्रदेश के दिग्गज नेताओं के साथ किया मंथन | चारधाम हेली सेवा पर संकट! को-पायलट अनिवार्य करने के DGCA के फैसले का ऑपरेटरों ने किया विरोध, सोमवार से बंद होगी चार्टर्ड उड़ानें | देहरादून में पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत और सोनिया आनंद रावत के खिलाफ गंभीर आरोप, एसएसपी से शिकायत कर जांच की मांग |
300x250 (Top)

कांवड़ियों ने गंगा में लगाई डुबकी गंगा में स्नान कर जलभरकर अपने शिवालयों के लिए हुये रवाना ।

कांवड़ यात्रियों ने गंगा में स्नान के बाद जलभरकर हजारों यात्रीयों अपने शिवालयों को लौट रहे हैं। गंगोत्री धाम में कांवड़ियों को हुजूम उमड़ पड़ा। कांवड़ मेला पूरी तरह चरम पर पहुंच चुका है और गंगा घाटों से लेकर हाईवे केसरिया रंग में रंगा नजर आ रहा है।

बीते  सोमवार को 62 लाख कांवड़ यात्रियों ने गंगाजल भरा और अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। आठ दिन के अंदर एक करोड़ 83 लाख 40 हजार कांवड़ियों की संख्या पहुंच गई है। 47 कांवड़ियों को डूबने से बचाया गया है और एक कांवड़िया डूबकर लापता हो गया।

धर्मनगरी में पैदल जाने वाले कांवड़ यात्रियों की संख्या में कमी आई है तो डाक कांवड़ियों का सैलाब उमड़ पड़ा है। हरिद्वार से जाने और आने वाले रास्तों पर डाक कांवड़ियों का कब्जा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि सोमवार की शाम छह बजे तक 62 लाख कांवड़ यात्री गंगाजल भरकर रवाना हुए हैं।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime