Big Breaking : राज्यभार में धूमधाम से मनाया जा रहा हरेला का पर्व

उत्तराखंड में हरेला पर्व पर राज्य भर में 5 लाख से ज़्यादा पौधे लगाए जाएंगे, जिससे संस्कृति और प्रकृति संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता का यह उत्सव पूरे देश के लिए एक मिसाल बनेगा।

16 जुलाई से 15 अगस्त तक इस अभियान को पूरे प्रदेश में एक बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। इसमें सभी सामाजिक, सांस्कृतिक सरकारी संस्थान और आम जनता की ओर से अपनी भागीदारी की जा रही है।

राजपुर स्थित ओक हिल्स अकादमी के द्वारा छात्रों की रैली निकालकर लोगों को पौधे और पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया। वही स्कूल के छात्रों द्वारा लोगों को पौधे भी वितरित किए गए। वहीं विद्यालय की प्रधानाध्यापक राखी संपत ने बताया कि उनके विद्यालय द्वारा  हर वर्ष  की भांति इस वर्ष भी 100 पौधों का वितरण जनता को किया गया है। लेकिन इस बार इन पौधों का वितरण रैली निकालकर किया गया है। रैली का उद्देश्य लोगों को पौधारोपण के प्रति जागरूक करना है।

 

 

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स