लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

यात्रा पर आए चार श्रद्धालुओं की मौत 109 पहुंची मृतकों की संख्या ।

चारधाम यात्रा के दौरान चार श्रद्धालुओं की मौत की खबर सामने आ रही है। चारधाम यात्रा के दौरान जान गंवाने वालों की संख्या 109 पहुंच गई है। बता दें यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। राज्य आपदा परिचालन केंद्र के मुताबिक केदारनाथ धाम में दो और बदरीनाथ धाम की यात्रा पर आए दो यात्रियों की मौत हुई है। बता दें सबसे अधिक मौत केदारनाथ धाम की यात्रा के दौरान हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्वास्थ्य संबंधी एडवाइजरी जारी की है।

 

1  हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, अस्थमा या मधुमेह का इतिहास रखने वाले श्रद्धालु, गर्भवती महिलाएं और 50 वर्ष से अधिक उम्र के श्रद्धालु अकेले यात्रा न करें।

2 प्राथमिक उपचार से सम्बन्धित दवाइयां जैसे सर्दी जुकाम, पेट, दर्द, उल्टी अपने साथ जरुर रखें।

3 पहाडों पर मौसम अचानक बदलता है, इसलिए ठंड से बचनें के लिए गर्म टोपी, गर्म मौजे, स्वेटर, जैकेट, बरसाती एंव छाता जरुरत का सामान अवश्य साथ में रखें।

4  पूर्व में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने पर निर्धारित दवाइयां व डॉक्टर का सम्पर्क विवरण साथ रखें।

5  पानी अधिक पीयें व खाली पेट यात्रा न करें।

6 स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर तुरन्त डॉक्टर की सलाह लें।

7 यात्रा पर आने से पहले अपना स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य कराएं व डॉक्टर की परामर्श के बाद ही यात्रा पर आएं।

8 यात्रा के दौरान धूम्रपान व नशीले पदार्थों से सेवन करने से बचे।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime