लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

गंगोत्री धाम जा रही तीर्थ यात्रियों की बस सिल्क्यारा के पास पलटी ।

उत्तरकाशी सिलक्यार स्थित वन विभाग बंगले के पास एक बस सड़क पर पलट गई। घायलों को ब्रह्मखाल अस्पताल लाया जा गया है। मिली जानकारी के अनुसार वाहन में सवार यात्री गंगोत्री धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। तभी यह हादसा हो गया।

 

शुक्रवार सुबह सिल्क्यारा के निकट 40 यात्रियों के लेकर यमुनोत्री धाम से गंगोत्री धाम के लिए जा रहा वाहन अचानक यमुनोत्री हाईवे पर पलट गया। मौके पर तत्काल 108 एम्बुलेंस, एसडीआरएफ बड़कोट, पुलिस , एनएचआईडीसीएल एवं स्थानीय लोगों द्वारा सभी यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला गया।

वाहन में लगभग 40 यात्री सवार थे जिनमें से 15 लोगों को हल्की चोटें आई है। मशीनों द्वारा बस को हटा दिया गया है। मार्ग यातायात के लिए सुचारू किया गया है। सभी यात्री कर्नाटक के बताये जा रहे है ।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime