लेटेस्ट न्यूज़
उत्तराखंड: आईआईटी रुड़की का दीक्षांत समारोह संपन्न, एनएसए अजीत डोभाल और सीडीएस जनरल सुब्रमणि ने छात्रों को बांटी डिग्रियां | मसूरी के रेस्टोरेंट में खूनी झड़प: हरियाणा के युवकों ने मचाया तांडव, लाठी-डंडों से हमला; पुलिस जांच में जुटी | ऋषिकेश: नीम बीच के पास गंगा में डूबा दिल्ली का युवक, तेज बहाव के बीच एसडीआरएफ और जल पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी | नंदा देवी बड़ी जात यात्रा: वेदनी से देव डोलियां और चौसिंगा खाड़ू आगे बढ़े, एक डोली लौटी वापस | अंकिता भंडारी हत्याकांड के चार साल पूरे: न्याय की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे लोग, गांधी पार्क में बनाई गई मानव श्रृंखला | देहरादून रेलवे स्टेशन पर सघन जांच अभियान: ट्रेनों में खानपान की गुणवत्ता परखी, धूम्रपान करने वालों पर लगा जुर्माना |

रुद्रपुर में नर्स के साथ हुई दरिंदगी और हत्या को लेकर छात्रों में आक्रोश में आकर किया प्रदर्शन

रुद्रपुर में नर्स के साथ हुई दरिंदगी और हत्या को लेकर छात्रों में आक्रोश है। छात्र-छात्राएं विरोध प्रदर्शन कर रहे है। रुद्रपुर में छात्र संघ पदाधिकारियों ने डिग्री कॉलेज से जुलूस निकाला। नैनीताल रोड पर निजी अस्पताल पर प्रदर्शन के बाद छात्र-छात्राएं एसएसपी कार्यालय पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने पूरे मामले की सीबीआई जांच और दोषी को फांसी देने की मांग की। छात्रों के साथ एबीवीपी, एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस के लोग भी शामिल हैं।

बता दें कि गदरपुर के इस्लामनगर निवासी एक व्यक्ति की 32 वर्षीय बेटी नैनीताल रोड स्थित एक अस्पताल में नर्स थी। वह अपनी 11 साल की बेटी के साथ बिलासपुर की कॉलोनी में रहती थी। 30 जुलाई से वह लापता थी। उसकी बहन ने 31 जुलाई को रुद्रपुर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के बाद सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो वह अंतिम बार 30 जुलाई की शाम काॅलोनी के पास दिखी थी। बीते दिनों उसका कंकाल उसकी काॅलोनी को जाने वाली सड़क के पास एक खाली प्लाॅट की झाड़ियों से बरामद हुआ था। परिजनों ने कपड़ाें के आधार पर उसकी शिनाख्त की थी।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime