लेटेस्ट न्यूज़
उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सिद्धार्थ साह पहुंचे अल्मोड़ा विधि संकाय, विद्यार्थियों को दिया विशेष व्याख्यान। | अल्मोड़ा में कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान, भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार को घेरा। | देहरादून चाय बागान पर नैनीताल हाई कोर्ट का फैसला, जमीन की बिक्री-ट्रांसफर पर लगी रोक | उत्तराखंड चुनाव को लेकर कांग्रेस हाईकमान एक्टिव, खरगे-राहुल गांधी ने प्रदेश के दिग्गज नेताओं के साथ किया मंथन | चारधाम हेली सेवा पर संकट! को-पायलट अनिवार्य करने के DGCA के फैसले का ऑपरेटरों ने किया विरोध, सोमवार से बंद होगी चार्टर्ड उड़ानें | देहरादून में पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत और सोनिया आनंद रावत के खिलाफ गंभीर आरोप, एसएसपी से शिकायत कर जांच की मांग |
300x250 (Top)

श्री कालू सिद्ध मंदिर और का कल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे उद्घाटन गौशाला का करेंगे शिलान्यास

हल्द्वानी में नवनिर्मित श्री कालू सिद्ध मंदिर का कल 7 जून को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा उद्घाटन किया जाएगा जिसको लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई है जहां श्री कालू सिद्ध मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पंडितों द्वारा मंत्रो उच्चारण का कार्य शुरू कर लिया गया है वही नवनिर्मित मंदिर में तीन दिनों तक प्राण-प्रतिष्ठा के लिए मंत्रों का उच्चारण किया जाएगा बता दे कि श्री कालू सिद्ध मंदिर हल्द्वानी में चल रहे सड़क चौड़ीकरण को लेकर अतिक्रमण के दायरे में आ गया था वहीं मंदिर को शिफ्ट करने को लेकर लंबे समय से नए स्थान की तलाश चल रही थी वहीं श्री कालू सिद्ध मंदिर के बाराबर में नये स्थान मिलने पर मंदिर निर्माण कार्य किया गया जिसमें प्रशासन और सरकार द्वारा भव्य मंदिर का निर्माण पुरा कर लिया गया है और नवनिर्मित मंदिर में मूर्तियों को विधिवत तरीके से स्थापित कर दिया गया है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा मंदिर का उद्घाटन होने पर आम भक्तों के दर्शनों के लिए मंदिर खोल दिया जाएगा वही मुख्यमंत्री अपने तय कार्यक्रम में हल्दुचौड़ के गंगापुर में नए गौशाला के लिए चयनित भूमि का शिलान्यास करेंगे जिसको लेकर प्रशासन ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *