लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

भारी बारिश के बाद मचा तबाही का मंजर पानी और कीचड़ से घिरे घर दहशत में लोग ।

बागेश्वर में देर रात बुधवार को हुई बारिश से नगर के साथ ही कपकोट में जबरदस्त तबाही देखने को मिली है। बारिश से जिला मुख्यालय के मंडलसेरा में कुंती नाला उफान पर आ गया। नाला उफान में आने से रातभर लोग दहशत में रहे। मंडलसेरा के साथ ही कई स्थानों पर जलभराव हो गया था।

मंडलसेरा में कई घरों में पानी और मलबा घुस गया। जिससे लोग परेशान  हो गये साथ ही कपकोट में सड़क पर खड़ी बीआरओ की पोकलेन बहकर गधेरे में जा गिरी। जिला अस्पताल में वार्ड में पानी भर गया। मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट करना पड़ा। देर रात को बागेश्वर कपकोट समेत कई स्थानों पर बिजली गुल रही।

 

बिजली ना होने से कपकोट सीएचसी में एक्स-रे भी नहीं हो पा रहे हैं। ठाकुरद्वारा में नाले के उफान पर आने से सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। सड़कों पर आया मलबा आ गया।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime