लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

.तेज़ बारिश से जल स्रोत हुए रिचार्ज, पानी की समस्या में मिलेगी राहत।

.पौड़ी गढ़वाल में एक बार फिर मौसम विभाग की भविष्यवाणी सच साबित हुई। तेज़ आंधी और तूफान ने लोगों को हैरान कर दिया। जहां लोग गर्मियों के कपड़े निकाल चुके थे, वहीं अचानक मौसम के इस बदले तेवरों ने उन्हें फिर से सर्दियों के कपड़े पहनने पर मजबूर कर दिया।
बतादे तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई और ठंड का माहौल फिर से लौट आया है। जल निगम पौड़ी AE नन्द किशोर सती ने बताया कि हाल ही में हो रही तेज़ बारिश से इलाके में गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। बारिश के चलते ज़िले में स्थित प्राकृतिक जल स्रोत रिचार्ज हो रहे हैं। इससे पिछले कुछ वर्षों से चल रही पानी की समस्या में काफी हद तक सुधार की उम्मीद है।
आगे जल निगम के अधिकारियों ने बताया कि जल स्रोतों के रिचार्ज होने से शहरों और ग्रामीण इलाकों में लोगों को समय पर पानी की आपूर्ति मिल सकेगी। बारिश का सीधा लाभ यह भी है कि पर्वतीय क्षेत्रों के नागरिकों को जल संकट से जूझना नहीं पड़ेगा।इसके साथ ही, गर्मी के मौसम में जंगलों में लगने वाली आग की घटनाओं पर भी बारिश ने काबू पाया है।
जल निगम के अनुसार, बारिश से जंगलों में फैली आग बुझ रही है और जमीन में नमी फैलने से भविष्य में आग लगने की संभावना भी कम हो गई है।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स