लेटेस्ट न्यूज़
उत्तराखंड: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर चारों धामों में विशेष पूजा-अर्चना, देश के यशस्वी नेता की दीर्घायु की कामना | हरिद्वार सनसनी: सर्वानंद घाट के पास धारदार हथियार से गोदकर व्यक्ति की निर्मम हत्या, शिनाख्त में जुटी पुलिस | उत्तराखंड मौसम अपडेट: हेमकुंड साहिब में हुई इस सीजन की पहली बर्फबारी, केदारनाथ घाटी में भारी बारिश और कोहरे का कहर | उत्तराखंड सनसनी: रामनगर में युवा कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष पर जानलेवा हमला, कार क्षतिग्रस्त और मारपीट | उत्तराखंड में बेरोजगारी और पलायन पर कांग्रेस का ‘काम मांगो अभियान’, ब्लॉक स्तर तक पहुंचेगा आंदोलन | अग्निवीर भर्ती 2027: सीसीई में सफल युवाओं के लिए अगला चरण शुरू, 5 अक्टूबर से रुड़की में होगी शारीरिक परीक्षा |

एक युवती को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म अब जान से मारने की धमकी ।

 रामनगर में एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जहां पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र निवासी युवती ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

 

पुलिस को दी तहरीर में युवती ने बताया कि जब भी वह शादी करने की बात कहती है आरोपी गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देता है। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी मोहित कुमार के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime