लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद शुरू हुआ ‘शुद्धिकरण विवाद

देहरादून

देहरादून/हल्द्वानी: उत्तराखंड की राजनीति में हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद शुरू हुआ ‘शुद्धिकरण विवाद’ अब एक बड़े सियासी संघर्ष का रूप लेता जा रहा है। इस मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी आक्रामक मूड में नजर आ रही है और सरकार पर दबाव बनाने के लिए 7 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास कूच करने की तैयारी कर रही है। खास बात यह है कि इस विरोध प्रदर्शन और मार्च में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित अन्य कई राष्ट्रीय नेताओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

क्या है पूरा विवाद?
बीती 8 अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की एक विशाल रैली आयोजित की गई थी। इस कार्यक्रम के समापन के बाद कुछ लोगों द्वारा कार्यक्रम स्थल पर ‘शुद्धिकरण’ किए जाने का मामला सामने आया था, जिसने तूल पकड़ लिया। कांग्रेस इस पूरे घटनाक्रम को पार्टी के शीर्ष दलित राष्ट्रीय नेता खरगे के अपमान के रूप में देख रही है और इसे लेकर भाजपा सरकार पर हमलावर है।

कांग्रेस का आरोप है कि राज्यपाल से लेकर पुलिस के उच्च अधिकारियों और विभिन्न थानों में तहरीर दिए जाने के बावजूद, शुद्धिकरण करने वाले उपद्रवियों के खिलाफ अभी तक कोई प्राथमिकी (FIR) दर्ज नहीं की गई है। इसके विपरीत, कांग्रेस का यह भी कहना है कि भाजपा की शह पर पुलिस ने हल्द्वानी में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ ही प्राथमिकी दर्ज कर दी है, जिसे लेकर पार्टी में भारी रोष है।

सात सितंबर को होगा शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय नेताओं के आने के कयास
कांग्रेस इस सियासी मुद्दे को आगामी चुनावों तक गरमाए रखने की रणनीति पर काम कर रही है। इसी कड़ी में 7 सितंबर को प्रदेश भर के कांग्रेसी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इस बड़े विरोध प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए प्रदेश कांग्रेस के तमाम नेता और कार्यकर्ता तैयारियों में जुट गए हैं। चर्चा है कि इस आंदोलन को धार देने के लिए राहुल गांधी और पार्टी के अन्य दिग्गज राष्ट्रीय नेता भी इसमें शामिल हो सकते हैं। हालांकि, पार्टी की ओर से अभी तक इसका कोई औपचारिक और अंतिम ऐलान नहीं किया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का बयान
इस संबंध में जब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि 7 सितंबर को प्रदेश भर के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास कूच करेंगे। उन्होंने दो टूक कहा कि कांग्रेस इस शुद्धिकरण के अपमान के मामले में अंतिम दम तक कानूनी और राजनीतिक लड़ाई लड़ती रहेगी। हालांकि, राहुल गांधी के इस कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि “रैली में राहुल गांधी के आने का अभी कोई आधिकारिक कार्यक्रम तय नहीं है।”

 

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स