उत्तराखंड खेल विभाग : गढ़वाल लोकसभा में खेलों के प्रोत्साहन एवं ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ की स्थापना को मिली गति

आज केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री माननीय  मंसुख मंडाविया से भेंट कर गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र में खेलों के व्यापक प्रोत्साहन एवं खेल अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण पर विस्तृत एवं सकारात्मक चर्चा की गई।

पूर्व में भी गढ़वाल लोकसभा के हाई-एल्टीट्यूड क्षेत्रों में ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ की स्थापना का विशेष आग्रह किया था। उसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए, आज पुनः अनुरोध किया कि इस महत्वपूर्ण सेंटर की स्थापना शीघ्र सुनिश्चित की जाए, ताकि गढ़वाल के प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की आधुनिक सुविधाएँ एवं बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध हो सके।

साथ ही खेल मंत्री ने आश्वस्त किया कि खेल मंत्रालय जल्द ही विशेषज्ञों की एक टीम को पौड़ी और चमोली जिलों में स्थलीय निरीक्षण के लिए भेजेगा। टीम की अनुशंसाओं के आधार पर भारत सरकार सकारात्मक और त्वरित कार्रवाई करेगी।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स