लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

रामनगर क्षेत्र में एक और टाइगर सफारी जोन खोलने की , की जा रही है तैयारी

रामनगर क्षेत्र में एक और नया टाइगर सफारी जोन खोलने की तैयारी है। इसके लिए वन विभाग कोशिश में जुटा है। इस जोन के खुलने से बाघ के दीदार के लिए लोगों के पास एक और विकल्प होगा। नया जोन खुलने से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार भी बनाने होंगे। बताया जा रहा है कि कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से सटे तराई पश्चिम वन प्रभाग में दो साल में फाटो और हाथी डगर में टाइगर सफारी को शुरू किया गया, जिसकी बेहतर प्रतिक्रिया आई।

अब इसी प्रभाग में एक और नया टाइगर सफारी जोन को शुरू करने की तैयारी है। यह जोन बैल पड़ाव के चांदनी इको टूरिज्म जोन में होगा। यहां सुबह और शाम 30-30 वाहनों से लोग बाघ समेत अन्य वन्यजीवों को देखने के लिए जा सकेंगे। यहां पर बाघ के अलावा हाथी, तेंदुआ, भालू समेत अन्य वन्यजीव भी हैं।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime