चमोली में पुरानी पेंशन बहाली की तैयारी, 13 सितंबर को सीएम आवास कूच

पुरानी पेंशन बहाली

चमोली। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NMOPS) चमोली ने आंदोलन तेज करने की तैयारी शुरू कर दी है। गौचर में हुई जिला कार्यकारिणी की बैठक में 13 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास कूच कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई।

बैठक में संगठन ने जिले के सभी विकासखंडों से करीब एक हजार कर्मचारी-शिक्षकों की भागीदारी का लक्ष्य रखा है। प्रत्येक ब्लॉक से करीब 100 कर्मचारी-शिक्षकों को कार्यक्रम में शामिल करने की योजना बनाई गई है।

जिलाध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों के भविष्य, सम्मान और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से एकजुट होकर आंदोलन में भाग लेने की अपील की।

प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दिगम्बर सिंह नेगी ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों के सम्मानजनक और सुरक्षित भविष्य की गारंटी है। वहीं जिला मंत्री सुरेंद्र भगत ने कहा कि यह किसी एक विभाग का नहीं, बल्कि सभी कर्मचारियों का साझा आंदोलन है।

बैठक में आगामी आंदोलन के साथ जनसंपर्क अभियान और विकासखंड स्तर पर अधिक से अधिक कर्मचारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई। संगठन का कहना है कि सरकार से पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग को लेकर आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स