लेटेस्ट न्यूज़
सांसद निधि से मिली 30 लाख की अंतिम यात्रा बस, रुड़की के लोगों को मिलेगी बड़ी राहत | उत्तराखंड से सोमनाथ तक निकलेगी ‘बाबा सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का देगी संदेश | 23 मुकदमों वाला शातिर वन अपराधी आखिरकार गिरफ्तार, दो आरे के साथ जंगल में घुसते ही वन विभाग ने दबोचा | सीएम धामी :’जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान से जनता और शासन के बीच बढ़ा विश्वास | देहरादून: धामी कैबिनेट की आज अहम बैठक, ईवी पॉलिसी, शिक्षक तबादला व्यवस्था समेत कई बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर | लखवाड़ बांध परियोजना में बड़ा हादसा टला: बारिश के बीच पहाड़ी दरकी, जेसीबी चालक ने कूदकर बचाई जान |

पुलिस के पास होगा अपना डाटा सेंटर, आरएंडडी विंग बनेगा,

पुलिस आने वाले कुछ समय बाद डाटा बेस को सुरक्षित रखने के लिए किसी और एजेंसी पर निर्भर नहीं रहेगी। पुलिस के पास अपना डाटा सेंटर होगा। इसकी सुरक्षा के लिए पुलिस को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह सब व्यवस्थाएं पुलिस के साइबर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में की जाएंगी।30 करोड़ रुपये से अधिक की लागत में बनने वाले इस सेंटर में पुलिस कर्मचारियों को डार्क वेब के रहस्य सुलझाने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

साथ ही पुलिस का रिसर्च एंड डवलपमेंट (आरएंडडी) विंग भी इस सेंटर में होगा। इसके लिए पुलिस ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है, जिसे जल्द ही शासन को भेजा जाएगा। दरअसल, साइबर सुरक्षा इस वक्त बड़ा मुद्दा है। हाल ही में प्रदेश के डाटा सेंटर पर हुए हमले में सबसे अधिक पुलिस का सीसीटीएनएस प्रोजेक्ट प्रभावित हुआ था। इसमें कुछ डाटा भी चोरी कर लिया गया था।पुलिस अपने महत्वपूर्ण डाटा को लेकर दूसरी एजेंसी पर ही निर्भर है.

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *