लेटेस्ट न्यूज़
युवक की मौत को लेकर परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, पुलिस से न्याय की लगाई गुहार। | कालाढूंगी के अटल आदर्श विद्यालय में हंगामा: पानी की टंकी की गंदगी और टॉयलेट की कमी पर निरीक्षण टीम और प्रिंसिपल के बीच तीखी बहस | देहरादून में बड़ा हादसा: मोहब्बेवाला में ईंटों से भरा बेकाबू ट्रक गर्ल्स हॉस्टल में घुसा, टला बड़ा टल गया खतरा | फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन, हरियाणा के बाद अब उत्तराखंड की जिम्मेदारी | आंखों पर बांधी पट्टी और फैलाया डर: मोबाइल जागरूकता कार्यक्रम में रोए बच्चे, शिक्षा विभाग ने स्कूल को भेजा नोटिस | किच्छा स्ट्रांग रूम के बाहर देर रात हाईवोल्टेज ड्रामा: छह मतपेटियां बदलने की आशंका पर हंगामा, कांग्रेस प्रत्याशी और पुलिस में नोकझोंक |

हरिद्वार में जिग-जैग ड्राइविंग पर पुलिस का शिकंजा

हरिद्वार

हरिद्वार। शिवालिक नगर की पॉक्स कॉलोनी में सड़कों पर खतरनाक अंदाज़ में जिग-जैग ड्राइविंग कर रहे एक कार चालक को पुलिस ने सबक सिखाया है। ट्रैफिक नियमों की अनदेखी और लोगों की सुरक्षा को खतरे में डालने के मामले में पुलिस ने वाहन चालक पर 18 हजार रुपये का भारी जुर्माना लगाया।

अवैध मॉडिफिकेशन भी निकला कारण

जांच के दौरान सामने आया कि कार को गैरकानूनी तरीके से मॉडिफाई किया गया था। वाहन में लगाया गया तेज आवाज वाला मॉडिफाइड साइलेंसर आसपास के लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रहा था, जिससे स्थानीय नागरिक लंबे समय से नाराज़ थे।

स्थानीय लोगों की शिकायत पर हुई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, कॉलोनी में तेज रफ्तार और शोर मचाने वाले वाहनों को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन की जांच की और नियम उल्लंघन पाए जाने पर चालान की कार्रवाई की।

ये भी पढ़े : सीएम धामी ने विपक्ष पर साधा निशाना

आगे भी जारी रहेगा अभियान: पुलिस

चौकी प्रभारी विकास रावत ने बताया कि सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि स्टंटबाज़ी, तेज आवाज वाले साइलेंसर और ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले वाहनों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Anjali Rawat
Author: Anjali Rawat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *