लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

केदारनाथ यात्रा के बहाने दिग्गजों के बीच दूरियां बनीं नजदीकियां

केदारनाथ यात्रा – कांग्रेस की केदारनाथ पदयात्रा के बहाने दिग्गज नेताओं के बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं। रुद्रप्रयाग पहुंची यात्रा में शामिल पूर्व सीएम हरीश रावत, पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत, रंजीत रावत ने साथ बैठक कर जलपान किया। केदारनाथ प्रतिष्ठा यात्रा आज 31 जुलाई को चंद्रपुरी (अगस्तमुनि) से शुरू होकर कुंड होते हुवे शाम तक गुप्तकाशी पहुंचेगी। पद यात्रा की कुल दूरी 26 किमी रहेगी।

हरीश और हरक सिंह प्रत्यक्ष व प्रत्यक्ष रूप से एक-दूसरे पर सियासी पलटवार कर सुर्खियों में रहते हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा पदयात्रा रुद्रप्रयाग से आगे बढ़ गई है। इस यात्रा में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने शामिल होकर कार्यकर्ताओं में एकजुटता का संदेश दिया है।

रुद्रप्रयाग में यात्रा के दौरान पूर्व सीएम हरीश रावत, पूर्व मंत्री हरक सिंह, वरिष्ठ नेता रंजीत सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और विधायक प्रीतम सिंह ने एक साथ बैठक कर जलपान किया। इस दौरान हरीश और हरक के बीच नजदीकियां दिखी। आगामी केदारनाथ उपचुनाव को लेकर पार्टी नेता यात्रा में एकजुट दिख रहे हैं। साथ ही कार्यकर्ताओं में भी जोश बढ़ा है।

अखिल भारतीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास बुधवार को यात्रा में शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने यात्रा में आने के लिए कई राष्ट्रीय नेताओं को निमंत्रण भेजा है, लेकिन अभी तक बड़े नेताओं का कार्यक्रम तय नहीं हुआ है।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime