लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी की महिला पदाधिकारी की अश्लील मॉर्फ वीडियो वायरल, आरोपी अरेस्ट

देहरादून के प्रतिष्ठित ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी की महिला पदाधिकारी की अश्लील मॉर्फ वीडियो बनाकर वायरल करने का मामला सामने आया है. तहरीर मिलने पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अरेस्ट कर लिया है. पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार 10 सितंबर ग्राफिक एरा की वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डीएस रावत ने तहरीर दी थी. तहरीर में बताया था कि एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की पदाधिकारी की मॉर्फ अश्लील वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है. पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की. पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार 10 सितंबर ग्राफिक एरा की वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डीएस रावत ने तहरीर दी थी. तहरीर में बताया था कि एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की पदाधिकारी की मॉर्फ अश्लील वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है. पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की. आरोपी की पहचान अर्णव कुमार (26) पुत्र मनोज कुमार मूल निवासी बिहार हाल निवासी सिडकुल हरिद्वार के रूप में हुई है. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो हरिद्वार में एक फार्मा कंपनी में काम करता है. वीडियो के संबंध में आरोपी से सख्ती से पूछताछ करने पर उसने कबूला की ये वीडियो उसने एक ऐप के माध्यम से बनाकर सोशल मीडिया में पोस्ट किया है.

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime