लेटेस्ट न्यूज़
उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सिद्धार्थ साह पहुंचे अल्मोड़ा विधि संकाय, विद्यार्थियों को दिया विशेष व्याख्यान। | अल्मोड़ा में कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान, भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार को घेरा। | देहरादून चाय बागान पर नैनीताल हाई कोर्ट का फैसला, जमीन की बिक्री-ट्रांसफर पर लगी रोक | उत्तराखंड चुनाव को लेकर कांग्रेस हाईकमान एक्टिव, खरगे-राहुल गांधी ने प्रदेश के दिग्गज नेताओं के साथ किया मंथन | चारधाम हेली सेवा पर संकट! को-पायलट अनिवार्य करने के DGCA के फैसले का ऑपरेटरों ने किया विरोध, सोमवार से बंद होगी चार्टर्ड उड़ानें | देहरादून में पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत और सोनिया आनंद रावत के खिलाफ गंभीर आरोप, एसएसपी से शिकायत कर जांच की मांग |
300x250 (Top)

Haridwar : परिवहन विभाग हरिद्वार द्वारा “नो हेलमेट, नो पेट्रोल” अभियान शुरू

हरिद्वार में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग हरिद्वार द्वारा “नो हेलमेट, नो पेट्रोल” अभियान प्रारंभ किया था। उपरोक्त अभियान में आज यातायात पुलिस के सहयोग से इआरटीओ हरिद्वार व उनकी टीम ने क्षेत्र के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर बैनर लगाए गए तथा पेट्रोल पंप के मालिकों, कर्मचारियों तथा पेट्रोल लेने आने वाले व्यक्तियों को हेलमेट के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।

परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि दो-पहिया वाहन चालक व पिलियन हेलमेट पहनने के बाद ही ईंधन प्राप्त कर सकेंगे। हेलमेट न पहनने पर पेट्रोल नही दिया जाएगा।

यह कदम सड़क सुरक्षा बढ़ाने, सिर‐मस्तिष्क की चोटों को रोकने और सुरक्षित राइडिंग की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए है।

 

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स