लेटेस्ट न्यूज़
उतराखण्ड पावर जूनियर इंजीनियर एसोसिएशन की देहरादून जिले की जिला कार्यकारिणी का चुनाव संगठन भवन, माजर में सम्पन्न | देहरादून: उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय की लापरवाही से हजारों आयुष छात्रों का भविष्य संकट में, छात्रों ने किया हंगामा.. | .तेज़ बारिश से जल स्रोत हुए रिचार्ज, पानी की समस्या में मिलेगी राहत। | बीकेटीसी के नवनियुक्त अध्यक्ष ने संभाला कार्यभार, बीजेपी के कई नेताओं ने दर्ज की मौजूदगी। | जौनसारी महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने का अज्ञात पर आरोप, चकराता में विरोध प्रदर्शन। | राहुल गांधी के बयान पर भड़के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वर आनंद महाराज,सनातन धर्म पर उठा सवाल। |

दो दिन में नया रिकॉर्ड गंगोत्री और यमुनोत्री धाम पहुंचे सर्वाधिक तीर्थयात्री ।

इस बार चारधाम यात्रा  में तीर्थयात्रियों  अधिक तादात में आ रहे है । आपको बता दे कि यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में पहुंचे तीर्थयात्रियों ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। खासकर इन दो दिनों से रिकॉर्ड भीड़ जुटने से धामों में मंदिर समिति ने देर रात तक दर्शन कराया है। जबकि यमुनोत्री की भीड़ और गंगा सप्तमी पर बड़ी संख्या में गंगोत्री में श्रद्धालु पहुंचे। इससे धाम में खासी चहल-पहल देखने को मिली।

 

इधर, रिकॉर्ड भीड़ जुटने पर पुलिस-प्रशासन ने देर रात तक व्यवस्था बनाई। चारधाम में इस बार रिकॉर्ड तीर्थयात्री जुट रहे हैं। करीब 6 किमी पैदल दूरी पर यमुनोत्री धाम में भी रिकॉर्ड यात्री दर्शन को पहुंच रहे हैं। यमुनोत्री धाम में 2023 में 28 मई को सर्वाधिक 12045 तीर्थयात्री पहुंचे थे, जो पिछले कई सालों के रिकॉर्ड था। लेकिन इस साल गत दिवस यमुनोत्री में 12148 तीर्थयात्रियों की संख्या ने नया रिकॉर्ड बना लिया है।

यमुनोत्री में दर्शन को तीर्थयात्रियों की भीड़ जुटने का सिलसिला जारी है। इसके लिए प्रशासन ने बैरियर और गेट सिस्टम लागू कर दिया है। अब यमुनोत्री धाम में दर्शन सुचारू रूप से हो रहे हैं। लेकिन यमुनोत्री की भीड़ गंगोत्री धाम में पहुंचने से दबाव बढ़ गया है।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime