लेटेस्ट न्यूज़
सांसद निधि से मिली 30 लाख की अंतिम यात्रा बस, रुड़की के लोगों को मिलेगी बड़ी राहत | उत्तराखंड से सोमनाथ तक निकलेगी ‘बाबा सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का देगी संदेश | 23 मुकदमों वाला शातिर वन अपराधी आखिरकार गिरफ्तार, दो आरे के साथ जंगल में घुसते ही वन विभाग ने दबोचा | सीएम धामी :’जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान से जनता और शासन के बीच बढ़ा विश्वास | देहरादून: धामी कैबिनेट की आज अहम बैठक, ईवी पॉलिसी, शिक्षक तबादला व्यवस्था समेत कई बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर | लखवाड़ बांध परियोजना में बड़ा हादसा टला: बारिश के बीच पहाड़ी दरकी, जेसीबी चालक ने कूदकर बचाई जान |

राष्ट्रीय खेल 20 अक्तूबर तक पूरी करनी होंगी सभी तैयारियां

38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए राज्यभर में तैयारियों की अंतिम तारीख 20 अक्तूबर तय कर दी गई है। रविवार को विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय स्तर की शूटिंग रेंज के शेष कामों को भी तय समय में पूरे करने के निर्देश दिए।सभी तैयारियों की हर घंटे कार्य प्रगति की रिपोर्ट भी ली जा रही है। स्पोर्ट्स कॉलेज में इस शूटिंग रेंज को बहुत पहले तैयार हो जाना था, लेकिन मई-जून में लोकसभा चुनाव का कार्यालय खुलने और अन्य वजहों से देरी होती गई।

अब राष्ट्रीय खेलों की तारीख तय होने के साथ कॉलेज में तैयारियां अंतिम दौर में हैं।खेल निदेशालय का दावा है कि राज्यभर में खेलों के आयोजन की तैयारियां लगभग पूरी हैं। भारतीय ओलंपिक संघ से आयोजन की तारीख घोषित होने के बाद तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है। फिलहाल खेल स्टेडियम, मैदान, वाटर स्पोर्ट्स आदि से संबंधित संसाधनों की उपलब्धता पर काम किया जा रहा है।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime