लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद नैजी और मुनव्वर की हुई टकरार

‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 3’ का समापन हो चुका है। अभिनेत्री सना मकबूल ने बिग बॉस की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। रैपर नैजी तीसरे सीजन के फर्स्ट रनर अप बने हैं। घर से बाहर आने के बाद नैजी ने ‘बिग बॉस 17’ के विजेता मुनव्वर फारूकी पर उनकी वित्तीय स्थिति के बारे में मजाक करने के लिए निशाना साधा है। बता दें कि बिग बॉस ओटीटी के एक एपिसोड में मुनव्वर फारूकी प्रतिभागियों को उनकी गलतियां बताने आए थे। उसी में उन्हें एक एपिसोड के क्लिप में नैजी की वित्तीय स्थिति के बारे में बात करते हुए सुना गया था। उन्होंने कहा था, ‘इस बार राशन कम आया ना? मेरे ख्याल से राशन और खाना बिग बॉस ने इस बार इसलिए काम रखा है, ताकि नैजी को अपने घर वाली फीलिंग आए। यह बात नैजी के प्रशंसकों को भी पसंद नहीं आई। प्रशंसकों ने नैजी के बारे में टिप्पणियों के लिए मुनव्वर की आलोचना भी की।

शो से बाहर आने के बाद एक मीडियाकर्मी से बातचीत के दौरान  नैजी ने कहा, ‘मुझे उनको कुछ बोलने का मौका नहीं मिला। वो बोल के निकल गए वहां से। अगर वो थोड़ी देर रुकते तो मैं उनको पूछता ऐसा मजाक क्यों किया? वो कॉमेडियन है, उनको मजाक करना था तो किया, उसको तो कर्मा ही देखेगा, मैं उसको माफ करता हूं। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है।

रैपर नैजी ने आगे  कहा, ‘थोड़ी नासमझी थी जो उसने किया। कॉमेडियन अपनी सीमा में रह के मजाक करें तो अच्छा होगा।’ ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के उप विजेता नैजी को शो में काफी पसंद किया गया। वह इस शो के उप विजेता रहें। हालांकि, ट्रॉफी की हकदार सना मकबूल रही ।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime