लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

39 दिन बाद सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू

केदारघाटी में आई आपदा के 39 दिन बाद रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। हाईवे के खुलने से स्थानीय के साथ केदारनाथ जाने वाले यात्रियों ने भी राहत की सांस ली है। बीते 31 जुलाई को आई आपदा से हाईवे जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गया था। तब से ही यहां वाहनों की आवाजाही ठप थी।

आपदा के बाद से एनएच की टीम यहां हाईवे को दुरुस्त करने का काम चल रहा था। रविवार को दोपहर बाद हाईवे पर सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई। हालांकि मार्ग अभी भी कई जगहों पर संवेदनशील बना है।
मुनकटिया और गौरीकुंड डाट पुल से पहले कीचड़ हो रखा है, जिससे वाहनों के संचालन में दिक्कत हो रही है। एनएच के अधिशासी अभियंता निर्भय सिंह ने बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद हाईवे को अब छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया है।
uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime