लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

बद्ररीनाथ धाम आ रहे यात्रीयों का पुलिस कर रही अतिथि देवो भव: ।

उत्तराखण्ड़ में चारधाम यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। इसके साथ ही बद्ररीनाथ यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं का कर्णप्रयाग पुलिस स्वागत कर रही है। कर्णप्रयाग पुलिस श्रद्धालुओं के लिए पथ प्रदर्शक बन रही है। तीर्थ यात्रियों को पुलिस कोतवाल देवेन्द्र सिंह रावत ने उत्तराखंड में स्थित पंचबद्री और पंचकेदारों सहित अनेक मंदिर और मठों के बारे में जानकारी दी।

कर्णप्रयाग के पंचपुलिया में पुलिस टीम द्वारा वाहनों की चेकिंग भी की जा रही है। कोतवाल देवेन्द्र सिंह रावत ने कहा अतिथि देवो भव: की राह पर हम चलते हैं। मित्र पुलिस तीर्थयात्रियों की सेवा में सदैव तत्पर है।

बद्ररीनाथ धाम की यात्रा शुरू हुए 10 दिन हो गए हैं। शुरू के पांच दिनों में जहां धाम में 50 हजार श्रद्धालु दर्शनों को पहुंचे, वहीं पिछले पांच दिनों में धाम में आने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा एक लाख के पार पहुंच गया। धाम के कपाट 12 मई को खोले गए थे। शुरू के पांच दिन यात्रा अपेक्षाकृत धीमी रही। पहले पांच दिन धाम में 57,867 श्रद्धालु दर्शनों को पहुंचे, लेकिन उसके बाद यात्रा ने रफ्तार पकड़ी और अगले पांच दिन में धाम में 1,00,474 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। धाम में अब तक कुल 1,58,341 यात्रियों ने दर्शन किए हैं।

 

शुरू में यात्रा के रुझान को देखते हुए बदरीनाथ से लेकर यात्रा मार्ग पर कारोबारियों में मायूसी दिख रही थी, लेकिन अब जिस तरह से यात्रा ने रफ्तार पकड़ी है उससे यात्रा मार्ग से लेकर बदरीनाथ धाम में चहल पहल बनी हुई है। बदरीनाथ में मंगलवार को 18,685 श्रद्धालु पहुंचे। मंगलवार को भी धाम में करीब एक किमी तक श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही। अब विद्यालयों में गर्मियों की छुट्टियां पड़ने वाली हैं, जिसके बाद यात्रियों की संख्या में और तेजी आने की उम्मीद है।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime