लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

भारत माता मंदिर के महंत और निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी ने मंदिर ट्रस्ट पर लगाए गंभीर आरोप

हरिद्वार के प्रसिद्ध भारत माता मंदिर के महंत और निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी ने मंदिर ट्रस्ट पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रेस क्लब हरिद्वार में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए ललितानंद गिरी ने कहा कि मंदिर की व्यवस्था देखने वाले आईडी शास्त्री उन्हें मंदिर से बाहर करना चाहते हैं। और वे मंदिर ट्रस्ट की संपत्तियों को खुर्द बुर्द कर रहे हैं। जबकि उन्हें दिवंगत संत सत्यमित्रानंद के द्वारा महंत बनाया गया था।

मंदिर ट्रस्ट में चल रही गलत गतिविधियों का विरोध करने पर उन्हें बाहर करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके जवाब में ट्रस्ट के सचिव आईडी शास्त्री का कहना है कि आरोप बिल्कुल निराधार हैं। उन्हें संपत्ति खरीदने बेचने का कोई अधिकार नहीं है। वे सिर्फ मंदिर की व्यवस्था संभालते हैं। बृहस्पतिवार को हुई स्वामी सत्यमित्रानंद की पुण्यतिथि पर भी संत ललितानंद गिरी को भरपूर मान सम्मान दिया गया।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स