लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

स्कूल में रैगिंग और यौन उत्पीड़न के शिकार छात्र के मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज, असम से हुई थी जीरो एफआईआर

पिछले दिनों असम से जीरो एफआईआर देहरादून पुलिस के पास आई थी। शुक्रवार को पुलिस ने स्कूल में पहुंचकर जांच की। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि छात्र के परिजनों को देहरादून बुलाया गया था। दून के एक नामी स्कूल में रैगिंग और यौन उत्पीड़न के शिकार छात्र के पुलिस ने बुधवार को मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराए। छात्र के माता-पिता मंगलवार को देहरादून पहुंचे थे। इस मामले में असम में हुई जीरो एफआईआर के बाद डालनवाला में मुकदमा दर्ज हुआ था। असम पुलिस के एक रिटायर्ड अधिकारी ने असम में मुकदमा दर्ज कराया था। उनका बेटा दून के एक नामी स्कूल में कक्षा आठ का छात्र है। आरोप है कि स्कूल में वरिष्ठ छात्रों ने उनके बेटे के साथ रैगिंग की। साथ ही उसका यौन उत्पीड़न किया। इस मामले के बाद वो छात्र को असम ले गए और वहां मुकदमा दर्ज कराया। वहां जीरो एफआईआर दर्ज कर डालनवाला ट्रांसफर कर दिया गया। अब डालनवाला पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। गत शुक्रवार को पुलिस ने स्कूल में पहुंचकर जांच भी की थी। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि छात्र के परिजनों को देहरादून बुलाया गया था। न्यायालय के आदेश पर बुधवार को छात्र के मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराए गए हैं। इन बयानों के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी। मामले में हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime